Skip to content
October 12, 2025
  • Home
  • About Us
  • Birthdays list
  • News
  • Contact Us
  • Disavowal

NEWS EXPRESS

Latest Express News Of Political, Sports, Share Market And Entertainment Industry From India

  • Home
  • About Us
  • Birthdays list
  • News
  • Contact Us
  • Disavowal
Watch Online
  • Home
  • Web News
  • वी एल मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन
  • Web News

वी एल मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन

admin June 26, 2024 1 min read

दिल्ली, 23 जून। ‘समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर भारत के एकमात्र राजनेता हैं जो सामयिक मुद्दों पर लगातार लिख रहे हैं। वे अकेले व्यक्ति हैं जो साहस के साथ सत्ता की आलोचना करते हैं।उनके लेखों में अध्ययन, अनुभव और विचार की गहराई है और उनकी लिखी पुस्तकें स्थायी महत्व की हैं। हमें रघु ठाकुर जी का मजबूती से साथ देना चाहिए।’

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने यह विचार आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में रघु ठाकुर की दो पुस्तक ‘ समस्या और समाधान ‘ व‌ ‘ आमजन और राजनीतिक ‘ के विमोचन समारोह के अवसर पर व्यक्त किये।

विमोचन समारोह में उत्तरप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी दास, राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह, राजनाथ शर्मा ( बाराबंकी)  उपस्थित थे । अध्यक्षता रघु ठाकुर ने की।

विभिन्न समाचारपत्रों में प्रकाशित रघु ठाकुर के चयनित लेखों पर आधारित

‘ समस्या और समाधान’ व ‘ आमजन और राजनीति ‘ पुस्तक का पुरोकथन रामबहादुर राय ने लिखा है और सम्पादन डाक्टर शिवा श्रीवास्तव ने किया है।

प्रकाशन दिल्ली स्थित प्रकाशन संस्थान वी एल मीडिया सॉल्यूशंस ने किया है।

रामबहादुर राय ने कहा कि रघु ठाकुर के लेखों का गहराई से अध्ययन के बाद वे देश में दो बातों की विशेष जरूरत अनुभव करते हैं। पहली तो यह कि गांवों को जिला प्रशासन के चंगुल से निकाला जाये। दूसरा यह कि जनप्रतिनिधियों के नैतिक चरित्र की वापसी के लिए सांसद निधि समाप्त की जाये।

अध्यक्षीय उद्बोधन में रघु ठाकुर ने कहा कि हिन्दुस्तानी संसद के चरित्र को बदलने के लिए जरूरी है कि संसद गरीब के साथ एकाकार हो । जो सांसद निधि आमदनी का जरिया बन गयी है उसकी समाप्ति की जरूरत है।भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए कई स्तरों पर प्रयास की जरूरत है। पहला तो यही कि हमें हर गलत काम के लिए ‘ न ‘ कहना सीखना होगा। देश में हर प्रकार की कट्टरता समाप्त कर संवाद का वातावरण बनाने के साथ इस तरह के चुनाव- सुधार की जरूरत है कि गरीब आदमी भी चुनाव लड़ सके और वह अमीरों के कहे मुताबिक किसी कागज पर दस्तखत के लिए मजबूर न हो। राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र की जरूरत है। समाज में नैतिकता रहेगी तभी संवेदनशीलता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मतभिन्नता लोकतंत्र में होती है पर लोकतंत्र का असली मर्म है मतभिन्नता में संवाद। आज समाजवाद के लिए यह जरूरी हे।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में परस्पर असमहमति के बात भी चर्चा चलती रहती है। देश में पूंजीवाद को समाप्त करने के लिए कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा  कि महात्मा गॉंधी का रास्ता ही खुशहाली का रास्ता है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि रघु ठाकुर के लेखों को पढ़ने के बाद हमें यह बात समझ में आती है कि हमें अतीतजीवी अस्मिताओं को समाप्त कर राष्ट्रीय भारतीय अस्मिता कायम करने की जरूरत है जिसे जर्मन विद्वान मैक्समूलर ने अपनी रचना ‘ भारत से हम क्या सीख सकते हैं ‘ भारत की विशेषता कहा है।

हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी दास ने कहा कि महात्मा गाँधी के आदर्शों के प्रति आस्थावान रघु ठाकुर जैसे लेखकों का अब अकाल होता जा रहा है।

पुस्तक विमोचन समारोह में कांस्टीट्यूशन क्लब में उमड़े श्रोताओं व खचाखच भरे सभागार को देखकर उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि उन्होंने पुस्तक- विमोचन के अनेक आयोजन देखे हैं पर इतनी बड़ी संख्या में श्रोता कभी नहीं देखे।

कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद तिवारी ने किया।

वी एल मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन

Continue Reading

Previous: Anchal Kumar Mittal’s Style Meets VIVO X Fold3 Pro’s Innovation
Next: Sonali Jain: The Visionary Behind Dhoom Dhadaka And Beyond

Related Stories

International Singer And Actress Jogi Wara And Music Director Summer Khan’s Music Video TUM BIN JOGAn Is Also Becoming Popular On Spotify
2 min read
  • Web News

International Singer And Actress Jogi Wara And Music Director Summer Khan’s Music Video TUM BIN JOGAn Is Also Becoming Popular On Spotify

September 5, 2025
P.C. Chandra Jewellers Unveils “SWARNARAGA: Craftsmanship Composed Like A Timeless Raga”
2 min read
  • Web News

P.C. Chandra Jewellers Unveils “SWARNARAGA: Craftsmanship Composed Like A Timeless Raga”

September 5, 2025
IAWA with AUGP,( USA) Felicitated Global Peace Ambassadors at Constitution Club on 2nd August 2025
3 min read
  • Web News

IAWA with AUGP,( USA) Felicitated Global Peace Ambassadors at Constitution Club on 2nd August 2025

August 12, 2025

Recent Posts

  • Dr. Krishna Chouhan Hosted The 5th “Mahatma Gandhi Ratna Award 2025” In Mumbai
  • “संगीत जिवंत असेपर्यंत दीदी जिवंत राहतील.” — पं. ह्रदयनाथ मंगेशकर यांनी लता मंगेशकर यांच्या ९६व्या जयंतीनिमित्त दिदी पुरस्कार प्रदान सोहळ्यास नेतृत्व केले
  • “As Long As Music Lives, Didi Lives On.” — Pt. Hridaynath Mangeshkar Leads Didi Puraskaar Presentation Ceremony On Lata Mangeshkar’s 96th Birth Anniversary
  • WANDERING EYE An Exhibition Of Photographs By Sateesh Dingankar In Jehangir Art Gallery
  • Bahar-E-Urdu: Celebrating 50 Years Of Maharashtra Urdu Sahitya Academy

Recent Comments

    Archives

    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • December 2023
    • November 2023
    • October 2023
    • September 2023
    • August 2023
    • July 2023
    • June 2023
    • May 2023
    • April 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • November 2022
    • October 2022
    • September 2022
    • August 2022
    • July 2022
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022

    Categories

    • 24×7 News
    • 365×24 News
    • Actors
    • Actress
    • Albums
    • Art Exhibition
    • Art Exhibitionj
    • Astrology
    • Author
    • Awards
    • Being Tusshar Dhaliwal
    • Bhojpuri Films
    • Bhojpuri News
    • Breaking News
    • Business News
    • celebrity News
    • Designers Collections
    • Digital News
    • Elections
    • Entertainment
    • Events
    • Exclusive News
    • Fashion Designer
    • Fashion Week
    • Film Directors
    • Fitness Icon
    • Games
    • Glam World
    • Hindi News
    • IAWA
    • Indywood
    • International News
    • Interviews
    • Latest Films
    • Latest News
    • Leo Media
    • Leo News
    • Marathi Films
    • Models
    • Music Directors
    • National News
    • New Comer
    • New Films
    • News
    • Popular News
    • Reality Show
    • Reviews
    • Short Films
    • Singers
    • Special News
    • sports special
    • Top Story
    • Trending News
    • Uncategorized
    • Virus Events
    • Web News
    • Web Series

    Meta

    • Log in
    • Entries RSS
    • Comments RSS
    • WordPress.org

    You may have missed

    Dr. Krishna Chouhan Hosted The 5th “Mahatma Gandhi Ratna Award 2025” In Mumbai
    3 min read
    • Top Story

    Dr. Krishna Chouhan Hosted The 5th “Mahatma Gandhi Ratna Award 2025” In Mumbai

    October 11, 2025
    “संगीत जिवंत असेपर्यंत दीदी जिवंत राहतील.” — पं. ह्रदयनाथ मंगेशकर यांनी लता मंगेशकर यांच्या ९६व्या जयंतीनिमित्त दिदी पुरस्कार प्रदान सोहळ्यास नेतृत्व केले
    • Top Story

    “संगीत जिवंत असेपर्यंत दीदी जिवंत राहतील.” — पं. ह्रदयनाथ मंगेशकर यांनी लता मंगेशकर यांच्या ९६व्या जयंतीनिमित्त दिदी पुरस्कार प्रदान सोहळ्यास नेतृत्व केले

    October 11, 2025
    “As Long As Music Lives, Didi Lives On.” — Pt. Hridaynath Mangeshkar Leads Didi Puraskaar Presentation Ceremony On Lata Mangeshkar’s 96th Birth Anniversary
    2 min read
    • Top Story

    “As Long As Music Lives, Didi Lives On.” — Pt. Hridaynath Mangeshkar Leads Didi Puraskaar Presentation Ceremony On Lata Mangeshkar’s 96th Birth Anniversary

    October 11, 2025
    WANDERING EYE An Exhibition Of Photographs By Sateesh Dingankar In Jehangir Art Gallery
    2 min read
    • Top Story

    WANDERING EYE An Exhibition Of Photographs By Sateesh Dingankar In Jehangir Art Gallery

    October 11, 2025
    • Home
    • About Us
    • Birthdays list
    • News
    • Contact Us
    • Disavowal
    Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.