Skip to content
October 12, 2025
  • Home
  • About Us
  • Birthdays list
  • News
  • Contact Us
  • Disavowal

NEWS EXPRESS

Latest Express News Of Political, Sports, Share Market And Entertainment Industry From India

  • Home
  • About Us
  • Birthdays list
  • News
  • Contact Us
  • Disavowal
Watch Online
  • Home
  • Breaking News
  • निर्माता राजेश कराटे गुरुजी की हिंदी फिल्म “द क्रिएटर” का जबरदस्त पोस्टर हुआ लांच, सीआईडी फेम दयानन्द शेट्टी दिखेंगे साइन्टिस्ट की भूमिका में ।
  • Breaking News

निर्माता राजेश कराटे गुरुजी की हिंदी फिल्म “द क्रिएटर” का जबरदस्त पोस्टर हुआ लांच, सीआईडी फेम दयानन्द शेट्टी दिखेंगे साइन्टिस्ट की भूमिका में ।

admin July 3, 2022 1 min read

सीआईडी सीरियल फेम एक्टर शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव भी गेस्ट के रूप में रहे उपस्थित

एक दुनिया एक धर्म का संदेश देती है फ़िल्म, पूरी दुनिया से बॉर्डर हटा दिए जाएं : राजेश कराटे गुरुजी की अनोखी सोच

आज दुनिया में धर्म के नाम पर जो कुछ हो रहा है, हर तरफ उसकी चर्चा है। इसी संवेदनशील विषय पर निर्माता राजेश कराटे गुरुजी एक हिंदी फिल्म “द क्रिएटर” लेकर आ रहे हैं जिसका जबरदस्त पोस्टर मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में लांच किया गया। जहां निर्माता निर्देशक के साथ फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सीआईडी फेम दयानन्द शेट्टी भी मौजूद थे। इस अवसर पर दयानंद शेट्टी के दोस्त सीआईडी सीरियल से जुड़े एक्टर शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव भी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। निर्माता राजेश कराटे गुरुजी, लेखक निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया के अलावा  इस मौके पर एक्टर शाजी चौधरी, एलिजा सहगल और बुशरा शेख भी मौजूद थीं। फ़िल्म द क्रिएटर का यहां केक कटिंग भी किया गया।

इस फ़िल्म मे दयानंद शेट्टी,आर्या बब्बर, अनंत महादेवन, रोहित चौधरी, भुवनेश मैम, जश्न कोहली, हिमानी साहनी, एलिजा सहगल, बुशरा शेख, श्रुति उल्फत, गुरदीप कोहली, रज़ा मुराद, ज्ञान प्रकाश, प्रमोद माऊथो, शाजी चौधरी और संजय स्वराज जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है।

निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा  कि पिछले दस साल से मैं आध्यात्मिक हूँ। मेरे मन के अंदर से यह विचार आया कि दुनिया मे यह क्या हो रहा है। तब मैने एक दुनिया एक मजहब अर्थात इंसानियत के धर्म के बारे में सोचना शुरू किया। आज देखिए, मजहब के नाम पर नफरत और हिंसा हो रही है, मेरी यह फ़िल्म द क्रिएटर शांति, प्रेम की बात करती है। मैंने ऐसी कल्पना की कि अगर पूरे विश्व मे कोई धर्म ही न हो, दुनिया मे कहीं कोई बॉर्डर न हो तो इंसान का जीवन कितना खुशहाल होगा।

सीरियल सीआईडी में दया के रोल में ऎक्टर दयानंद शेट्टी को सभी जानते हैं। जब भी दया का नाम लिया जाता है तो सीबीआई अधिकारी की तस्वीर नजर आती है और ‘दरवाजा तोड़ दो, दया’ डायलॉग ज़ेहन में आता है। दयानंद शेट्टी ने फ़िल्म द क्रिएटर में एक वैज्ञानिक का किरदार अदा किया है जिसमें उनका लुक, बॉडी लैंगुएज भी काफी अलग है। दयानन्द शेट्टी ने बताया कि मैं पहली बार इस फ़िल्म में नासा में काम करने वाले एक साइंटिस्ट का रोल निभा रहा हूं। इस किरदार के लिए मुझे बहुत ज्यादा होमवर्क करना पड़ा है। फ़िल्म में मेरे किरदार के परिवार के साथ कुछ ऐसा हादसा हो जाता है, जिसके बाद वह बुरी तरह टूट और बिखर जाता है। उसी दौरान वह एक आध्यात्मिक गुरु से मिलता है और उसके बाद उसका एक नया सफर आरम्भ होता है।

दयानंद शेट्टी ने आगे बताया कि इस फ़िल्म में आज के समाज की सच्चाई को पेश किया जा रहा है। 2022 में यह फ़िल्म प्रासंगिक है। यह फ़िल्म यही कहती है कि हम आपस मे भेदभाव न करें।

ऎक्ट्रेस एलिजा सहगल ने बताया कि इस फ़िल्म में एक क्रिश्चियन लड़की का रोल मैंने प्ले किया है। दूसरे धर्म से सम्बन्ध रखने वाले के साथ प्यार और शादी को लेकर हमारा समाज आज भी स्टीरियोटाइप है। फ़िल्म द क्रिएटर इस बारे में है कि तमाम इंसानों का क्रिएटर एक ही है। फिर हमने इसे जाति धर्म मे क्यों बांटा है। मैं फ़िल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी, निर्देशक और पूरी टीम का शुक्रिया अदा करती हूं। इस फ़िल्म में एक बेहतर मैसेज है।

निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया ने बताया कि यह फ़िल्म शांति प्रेम को बढ़ावा देने वाली फिल्म है। मानवता से बड़ा कोई धर्म नही होता है, यह पिक्चर इसी सन्देश को सारी दुनिया मे पहुंचाना चाहती है। इंसान को आज़ाद पंछी की तरह होना चाहिए, ताकि वह सारी दुनिया मे बेरोक टोक जा सके।

एक्टर शाजी चौधरी ने कहा कि जिसने दुनिया रची है वह क्रिएटर एक ही है। फिर हमने इसे कई धर्मों में क्यों विभाजित किया है। विश्व मे कोई सरहद न हो, कोइ पासपोर्ट, कोई वीजा न हो, कोई युद्ध न हो, इस मैसेज को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाएं।

ऎक्ट्रेस बुशरा शेख ने बताया कि इस फ़िल्म के कुछ सीन मेरे जीवन मे घटी कुछ घटना की याद दिला देते हैं।  इस किरदार को अदा करने में मैं कई जगह काफी इमोशनल हुई हूँ। एक सीन में मैं रो रही थी ऐसी ही घटना 14 साल की उम्र में मेरे साथ रियल लाइफ में हुई थी। एक लड़के को मैं चाहती थी, उसने मुझे छोड़ दिया था और मैंने जहर खा लिया था, मैं अस्पताल में थी लेकिन वह लड़का एक दिन भी न आया। ऐसा ही एक सीन इस फ़िल्म में है जब मेरा बॉयफ्रेंड अजय अस्पताल में था तो मैं वही दर्द महसूस कर रही थी।

—————Fame Media

निर्माता राजेश कराटे गुरुजी की हिंदी फिल्म “द क्रिएटर” का जबरदस्त पोस्टर हुआ लांच, सीआईडी फेम दयानन्द शेट्टी दिखेंगे साइन्टिस्ट की भूमिका  में ।

Tags: actors Actress Bhojpuri Films Celebrity Director Film News Film Stars film-personalities filmstar gossip Hindi Films Hindi News interviews Latest News Latest Videos latest-movies lyricist Marathi-films marathi-news Music Director New Comers New Films photos pics producer Promos Singers Trailor videos

Continue Reading

Previous: Mumbai throngs Nisha JamVwal’s Art Fiesta MEANDERINGS by Lata Balakrishna
Next: Rahul Borole’s work for the society as a social worker won the hearts of the people

Related Stories

मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय, सुनील मांझी, मनोज कुमार की ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू बलिया में
1 min read
  • Breaking News

मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय, सुनील मांझी, मनोज कुमार की ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू बलिया में

October 7, 2025
Suchandra X Vaaniya Is An Charming Actress, Brilliant Director And Producer In The Bengal Film Industry
2 min read
  • Breaking News

Suchandra X Vaaniya Is An Charming Actress, Brilliant Director And Producer In The Bengal Film Industry

September 1, 2025
Bollywood’s Dilip Sen, Actress Mahi Sharma And Shivaji Shendge Arrived To Congratulate Mohan Nair’s Play BHASMANCHAL
4 min read
  • Breaking News

Bollywood’s Dilip Sen, Actress Mahi Sharma And Shivaji Shendge Arrived To Congratulate Mohan Nair’s Play BHASMANCHAL

August 29, 2025

Recent Posts

  • Dr. Krishna Chouhan Hosted The 5th “Mahatma Gandhi Ratna Award 2025” In Mumbai
  • “संगीत जिवंत असेपर्यंत दीदी जिवंत राहतील.” — पं. ह्रदयनाथ मंगेशकर यांनी लता मंगेशकर यांच्या ९६व्या जयंतीनिमित्त दिदी पुरस्कार प्रदान सोहळ्यास नेतृत्व केले
  • “As Long As Music Lives, Didi Lives On.” — Pt. Hridaynath Mangeshkar Leads Didi Puraskaar Presentation Ceremony On Lata Mangeshkar’s 96th Birth Anniversary
  • WANDERING EYE An Exhibition Of Photographs By Sateesh Dingankar In Jehangir Art Gallery
  • Bahar-E-Urdu: Celebrating 50 Years Of Maharashtra Urdu Sahitya Academy

Recent Comments

    Archives

    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • December 2023
    • November 2023
    • October 2023
    • September 2023
    • August 2023
    • July 2023
    • June 2023
    • May 2023
    • April 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • November 2022
    • October 2022
    • September 2022
    • August 2022
    • July 2022
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022

    Categories

    • 24×7 News
    • 365×24 News
    • Actors
    • Actress
    • Albums
    • Art Exhibition
    • Art Exhibitionj
    • Astrology
    • Author
    • Awards
    • Being Tusshar Dhaliwal
    • Bhojpuri Films
    • Bhojpuri News
    • Breaking News
    • Business News
    • celebrity News
    • Designers Collections
    • Digital News
    • Elections
    • Entertainment
    • Events
    • Exclusive News
    • Fashion Designer
    • Fashion Week
    • Film Directors
    • Fitness Icon
    • Games
    • Glam World
    • Hindi News
    • IAWA
    • Indywood
    • International News
    • Interviews
    • Latest Films
    • Latest News
    • Leo Media
    • Leo News
    • Marathi Films
    • Models
    • Music Directors
    • National News
    • New Comer
    • New Films
    • News
    • Popular News
    • Reality Show
    • Reviews
    • Short Films
    • Singers
    • Special News
    • sports special
    • Top Story
    • Trending News
    • Uncategorized
    • Virus Events
    • Web News
    • Web Series

    Meta

    • Log in
    • Entries RSS
    • Comments RSS
    • WordPress.org

    You may have missed

    Dr. Krishna Chouhan Hosted The 5th “Mahatma Gandhi Ratna Award 2025” In Mumbai
    3 min read
    • Top Story

    Dr. Krishna Chouhan Hosted The 5th “Mahatma Gandhi Ratna Award 2025” In Mumbai

    October 11, 2025
    “संगीत जिवंत असेपर्यंत दीदी जिवंत राहतील.” — पं. ह्रदयनाथ मंगेशकर यांनी लता मंगेशकर यांच्या ९६व्या जयंतीनिमित्त दिदी पुरस्कार प्रदान सोहळ्यास नेतृत्व केले
    • Top Story

    “संगीत जिवंत असेपर्यंत दीदी जिवंत राहतील.” — पं. ह्रदयनाथ मंगेशकर यांनी लता मंगेशकर यांच्या ९६व्या जयंतीनिमित्त दिदी पुरस्कार प्रदान सोहळ्यास नेतृत्व केले

    October 11, 2025
    “As Long As Music Lives, Didi Lives On.” — Pt. Hridaynath Mangeshkar Leads Didi Puraskaar Presentation Ceremony On Lata Mangeshkar’s 96th Birth Anniversary
    2 min read
    • Top Story

    “As Long As Music Lives, Didi Lives On.” — Pt. Hridaynath Mangeshkar Leads Didi Puraskaar Presentation Ceremony On Lata Mangeshkar’s 96th Birth Anniversary

    October 11, 2025
    WANDERING EYE An Exhibition Of Photographs By Sateesh Dingankar In Jehangir Art Gallery
    2 min read
    • Top Story

    WANDERING EYE An Exhibition Of Photographs By Sateesh Dingankar In Jehangir Art Gallery

    October 11, 2025
    • Home
    • About Us
    • Birthdays list
    • News
    • Contact Us
    • Disavowal
    Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.